27 Jul 2024, 10:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर बैतूल हाईवे पर डंपर में पीछे से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल, हादसे के बाद डंपर में लगी आग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2024 5:43PM | Updated Date: May 22 2024 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवास। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर में हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पीछे से डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गई। घटना के बाद डंपर में आग लग गई। ग्रामीणों व पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया।

जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक एचपी-51-बीई-6573 इंदौर की ओर जा रही थी। आगे डंपर चल रहा था। बताया जा रहा है कि डंपर ने ब्रेक लगा दिया, जिस कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और डंपर में जा घुसी। कार चालक अशोक नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए।

घायलों में एक महिला व दो बच्चे हैं। इनके नाम स्मिता, ऋषभ व तीन वर्षीय तन्वी बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के होकर चकलदी के निवासी बताए गए। घायलों को उपचार के लिए देवास के अस्पताल भेजा, जहां से इंदौर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद कार चालक कार में बुरी तरह फंस गया। मशक्कत के बाद निकाला गया। कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से डंपर में आग लग गई। दमकल की मदद से बुझाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »