27 Jul 2024, 16:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, स्‍वजनों ने किया पुलिस कार्रवाई के खिलाफ चक्‍काजाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2024 5:46PM | Updated Date: Feb 23 2024 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर। पिपरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम खेत से फसल काट कर लौटते समय चाचा और भतीजे की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई थी। इस मामले में शाम को ही दोनों मृतकों के शव जिला  अस्पताल लाए गए, लेकिन हादसे के 12 घंटे बाद भी ट्रैक्टर कृष्ण होने के बाद चालक और ट्रैक्टर को जब्‍त करने को लेकर परिजनों में आक्रोश दिखाई दिया । 

जानकारी के अनुसार स्‍वजनों ने इस घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस के खिलाफ नाराज परिजनों ने चक्काजाम अस्पताल चौराहे पर शुरू कर दिया जो अभी तक जारी है। हद तो तब हो गई कि थाने से मात्र किलोमीटर दूरी पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम करने के बाद भी पुलिस की तरफ से ना तो कोई मौके पर अधिकारी पहुंचे ना ही प्रशासनिक अधिकारी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »