11 May 2025, 16:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में घने कोहरे के कारण 5 विमान अहमदाबाद डायवर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2023 1:23PM | Updated Date: Nov 30 2023 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर में घने कोहरे के कारण हवाई सेवा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रही। देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह 6:25 से नौ बजे तक दृश्यता 400 मीटर से नीचे पहुंचने के कारण विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। इन विमानों को एयरपोर्ट प्रबंधन ने उतरने की अनुमति नहीं दी। इस कारण सुबह आने वाली पांच फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डाइवर्ट की गई। इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट से भी कोई विमान उड़ान नहीं भर सका। कोहरे के कारण यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर पहुंचने में परेशानी हुई। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

इंदौर में दूसरे दिन गुरुवार को घना कोहरा छाया। दृश्यता कम होने से सुबह 8.30 बजे तक भी 100 मीटर आगे देखना मुश्किल हो रहा था। इस कारण वाहनों के हैडलाइट चालू रखना पड़े। शहर में कई स्थानों पर सुबह बूंदाबांदी भी हुई। देवी अहिल्याबाई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे तक आने वाली पांच फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।

इंडिगो की हैदराबाद-इंदौर उड़ान सुबह 7.10 बजे इंदौर आती हैं। इसको खराब मौसम के कारण सुबह 8.30 बजे अहमदाबाद भेजना पड़ा। इससे पहले एक घंटा लेंडिंग की कोशिश होती रही। सभी यात्री रनवे पर विमान में ही बैठे हैं व मौसम के सही होने का इंतजार कर रहे है। इसके अलावा जयपुर-इंदौर, बेंगलुरू-इंदौर, दिल्ली-इंदौर और बांम्बे-इंदौर फ्लाइट को भी अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। सभी विमान मौसम साफ होने के बाद यात्रियों को लेकर इंदौर आएंगे। इसके अलावा सुबह 6.25 से पहले कई उड़ने लेट उतरी और रवाना हुई।

घने कोहरे के कारण गुरुवार को इंदौर से सुबह चलने वाली अधिकांश ट्रेनों के संचालन में भी परेशानी आई। इंदौर से जाने वाली इंदौर-नागपुर वंदे भारत और रणथंबोर एक्सप्रेस को कोहरे के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। दृश्यता कम होने से पटरियां और सिग्नल नहीं दिखाई दे रहे थे। ट्रेनों को कम स्पीड में चलाया गया। वहीं लोगों को भी ट्रेन तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मशक्कत करना पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »