19 Apr 2024, 15:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी के नया भारत गढ़ने के महाअभियान में MP जुटेगा पूरी ताकत से: CM शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2021 2:23PM | Updated Date: Oct 13 2021 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नया भारत गढ़ने के महाअभियान की सराहना करते हुए आज कहा कि मध्यप्रदेश उनके इस महाअभियान में पूरी ताकत से जुटेगा। PM मोदी द्वारा नेशनल गतिशक्ति पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में CM चौहान भोपाल से वर्चुअली सम्मिलित हुए। CM ने कहा कि PM मोदी का विजन, कल्पनाशील मस्तिष्क, विकास की ललक, उसके लिए रोडमैप तैयार करना और उसपर न केवल खुद चलना, बल्कि पूरे देश को चलाना, यह सचमुच में अद्भुत है। वे एक नया भारत गढ़ रहे हैं और विकास के इस महाअभियान में मध्यप्रदेश पूरी ताकत से जुटेगा।

CM ने कहा कि PM मोदी ने आवाहन किया, सभी राज्य सरकारों से कहा कि PM गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ जुड़ें। हम तत्काल PM गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ जुड़ने का फैसला करते हैं। उन्होंने कहा कि नये भारत की गति और उसकी शक्ति को एक साथ लाकर PM ने भारत के विकास के लिए एक पथप्रदर्शक का काम किया है। उनका ये विजÞन अप्रतिम है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »