26 Apr 2024, 17:38:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ प्रभावित चिंता न करें, उनकी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 8:45PM | Updated Date: Aug 5 2021 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं हुए, सरकार द्वारा उनकी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।  चौहान ने ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी जिलों के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट में मौजूद रहे। उन्होंने बाढ़ पीड़तिों से मिलकर नुकसान की जानकारी ली और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा कि चिंता मत करो, सब व्यवस्था करेंगे। उन्होंने ग्वालियर जिले के बाढ़ प्रभावित ग्राम आदमपुर का दौरा किया। इस दौरान चौहान ने बाढ़ पीड़तिों से बात कर उनके नुकसान के बारे में जानकारी ली।
 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भितरवार का दौरा कर पीड़तिों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि महाविनाशकारी बाढ़ ने कई परिवार तबाह कर दिए। आज वे सड़क मार्ग से यह कहने आए हैं कि फिर से आपकी व्यवस्था बनाने और घर बसाने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि हमने फैसला लिया है कि जिनके घर गिर गए हैं, टूट गए हैं, लगभग एक लाख 20 हजार रुपए की लागत से वे फिर से बनवाएंगे। घर के अंदर रखे सामान अनाज, कपड़े, बर्तन-भाड़े का भी सर्वे कर राहत राशि दी जाएगी।
 
चौहान ने कहा कि जिन किसान भाइयों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कर राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु की हानि पर भी राहत राशि देंगे। गाय, बैल, भैंस के 30 हजार, बकरा-बकरी के 3 हजार, मुर्गा-मुर्गी के 60 रुपए दिए जाएंगे। मजदूर का मकान बनवाएंगे। घर के नुकसान का पैसा देंगे। एक मुश्त 50 किलो अनाज अभी देंगे। जिनका कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन मिलेगा। सबका कार्ड शिवराज सिंह चौहान है।
 
मुख्यमंत्री ने ग्वालियर के ग्राम सिलहा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों का ढांढस बंधाया और कहा कि बाढ़ के कारण जो कठिनाई आई है, उसके पार निकालकर हम ले जायेंगे। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि वे चिंता न करें, उनके घर, अनाज, फसल, मवेशी आदि के नुकसान की भरपाई भी प्रदेश सरकार करेगी। मिलजुलकर हम सब बाढ़ की इस चुनौती से निपटेंगे। आंखों में आंसू मत लाना, यह दिन आये हैं, तो ईश्वर अच्छे दिन भी लायेगा और वे भी उसमें कोई कसर नहीं छोड़ेगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »