20 Apr 2024, 19:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नरोत्तम मिश्रा ने ईवीएम को लेकर दिग्विजय पर साधा निशाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2021 6:40PM | Updated Date: Feb 25 2021 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए आज कहा कि जिस तरह से जनता का भरोसा कांग्रेस में घट रहा है, उसी तरह सिंह का भी भरोसा ईवीएम में कम हो रहा है। मिश्रा ने अपने ट्वीट के जरिए सिंह पर निशाना साधा और कहा ‘जैसे-जैसे जनता का भरोसा कांग्रेस में घट रहा है उसी तरह दिग्विजय सिंह का भरोसा ईवीएम में कम हो रहा है। चुनाव में जहां कांग्रेस जीत जाती है। वहां वे मौन साध लेते हैं। जहां हार जाती है वे फिर ईवीएम पर सवाल उठाने लग जाते हैं।’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »