28 Mar 2024, 17:02:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मिले कोरोना के 06 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 1:45PM | Updated Date: Oct 28 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में कोविड 19 के 06 नए मामले आने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 3700 के पार हो गई, जबकि इनमें से 3467 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कल रात जारी हेल्थ बुलेटिन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 266 प्राप्त सैंपल में से 06 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए। ये सभी उज्जैन शहर के मरीज है।
 
जिले में अभी तक 3706 पॉजिटिव मिले हैं। इस वैश्विक महामारी से जिले में अभी तक मरने वालों की संख्या 96 हो गई और 143 मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जिले में अभी तक एक लाख 15 हजार 143 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »