26 Apr 2024, 19:41:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने शंकर लालवानी की चुनाव आयोग से की शिकायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2020 12:43AM | Updated Date: Oct 23 2020 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इंदौर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शंकर लालवानी की अशोभनीय टिप्पणी को लेकर आज यहां राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से शिकायत की। कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौपे शिकायती पत्र में कहा कि इंदौर के भाजपा सांसद लालवानी ने आज इंदौर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर एक अशोभनीय टिप्पणी की है।

कांग्रेस ने कहा कि प्रदेश में संपन्न होने जा रहे 28 विधानसभा उपचुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है और इस दौरान किसी व्यक्ति पर व्यक्तिगत टिप्पणी, झूठी टिप्पणी, अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। कांग्रेस का आरोप है कि लालवानी ने अशोभनीय टिप्पणी कर कमलनाथ, जो कि कई जिम्मेदार पद पर रहे हैं, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री है, की छवि खराब करने का कार्य किया है। पत्र में चुनाव आयोग से आग्रह किया गया है कि लालवानी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता का प्रकरण दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाये। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »