27 Apr 2024, 07:39:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने किसानों से वादा कर कर्ज नही माफ किया-सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2020 12:17AM | Updated Date: Oct 20 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अशोकनगर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आजकल कई नेता महिलाओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भी नेता ऐसी जुर्रत करता है, उसे राजनीति से बाहर कर देना चाहिए और इसका समय आ गया है।।
 
सिंधिया ने यह बात आज सांची, सुरखी, मुंगावली और अशोकनगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संस्कार और अहंकार में यही फर्क है कि अहंकार दूसरों को झुकाने में मजे लेता है और संस्कार खुद झुककर दूसरों को खुशियां देता है। उन्होंने कहा कि 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो सोचा था यह सरकार विकास की उससे भी लंबी लकीर खींचेगी, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 सालों में खींची थी। लेकिन इस सरकार ने वल्लभभवन को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »