26 Apr 2024, 06:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज कारोना से उत्पन्न स्थिति से निपटने सतत समीक्षा कर रहे हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 12:29AM | Updated Date: Apr 1 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए आला अधिकारियों के साथ बैठक कर सतत समीक्षा कर रहे है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर जारी किए गये बुलेटिन के अनुसार चौहान संबंधित अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिग के जरिये हर स्थिति पर जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दे रहे है। दूसरी ओर मुख्य सचिव भी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे है।
 
प्रदेश में मरीजों का संभावना को देखते हुए राज्य के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 394 आईसीयू बेड व 319 वेटीलेटर के साथ ही आठ निजी चिकित्सा महाविद्यालय में 418 आईसीयू बेड व 132 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 24,027 सामान्य बेड भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना वायरस की टेसिंटग की पर्याप्त सुविधा है। वर्तमान में 05 टेसिंटग लेब पूरी तरह से कार्य कर रही है।
 
यह एम्स, जीएमसी भोपाल, जबलपुर डीआरडीई ग्वालियर एवं मेडिकल कालेज इंदौर में संचालित है। 03 अन्य लेब अगले एक सप्ताह में कार्यशील हो जायेगी। वर्तमान में पांच हजार टेसिंटग किट उपलब्ध है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज प्रदेश में 901 लोगों को निगरानी के लिए चिन्हांकित किया गया। राज्य में 514 यात्री ने क्वारेन्टाईन पूर्ण कर लिया। 20 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया, जबकि 2840 लोग घर पर क्वारेन्टाईन में रखा गया है। इसी तरह 170 लोगोें को नमूने लिए गये जिनमें से 133 लोगों की जांच रिपोर्ट नगेटिव पाए गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »