09 May 2024, 06:30:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना से दूसरी मौत, 41 साल के युवक ने तोड़ा दम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2020 5:33PM | Updated Date: Mar 30 2020 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण से आज एक व्यक्ति की मौत हो जाने की पृष्टि हुयी है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जड़िया ने बताया 41 वर्षीय एक पुरुष की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार यह जिले की दूसरी मौत है। इसके पहले यहां एक वृद्ध पुरुष की मौत हुयी थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुल 32 संक्रमित का इलाज यहां चल रहा, जिसमे से 27 इंदौर जिले के तथा 5 उज्जैन जिले के निवासी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »