16 Apr 2024, 19:08:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाभरा में स्मरण किया गया शहीद चंद्रशेखर आजाद का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:00PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित भाभरा में आज अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। भाभरा चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली है और प्रति वर्ष उनके बलिदान दिवस पर उनका स्मरण करने के लिए हजारों लोग जुटते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनेक नेता और अन्य नागरिक भाभरा में 'आजाद स्मारक' पहुंचे और शहीद चंद्रशेखर के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 
भाजपा के कुछ नेता भाभरा में बस स्टैंड के पास आजाद की प्रतिमा के पास भी पहुंचे और उनका स्मरण किया। इस बीच कुछ लोगों ने प्रतिमा को प्रशासन द्वारा ऑयल पेंट से पुतवाने पर आपत्ति जतायी और इसे गरिमा के अनुरूप नहीं बताया। वहीं कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा कि इस मामले को गलत रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आज अलीराजपुर और पड़ोसी झाबुआ जिले में भी अनेक आयोजन हुए और उनका पुण्य स्मरण किया गया।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »