29 Mar 2024, 15:09:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश को 2.88 मैट्रिक टन यूरिया मिलेगा: शिवराज सिंह चौहान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2019 7:14PM | Updated Date: Dec 14 2019 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर से मुलाकात कर प्रदेश में हो रही यूरिया की समस्या से अवगत कराया। भाजपा की ओर आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने चौहान की पहल को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश को अतिरिक्त 2.88 लाख मैट्रिक टन यूरिया के आवंटन का निर्णय लिया है।

अब प्रदेश को 15.4 लाख मैट्रिक टन यूरिया से बढ़कर लगभग 18 लाख मैट्रिक टन से अधिक का आवंटन किया जाएगा। तोमर ने बताया कि प्रदेश को केंद्र से यूरिया के 15 रैक अगले 2 से 3 दिन में प्राप्त हो जाएंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर माह में यूरिया की लगभग 5 लाख मैट्रिक टन यूरिया के स्थान पर 7 लाख मैट्रिक टन से अधिक यूरिया की पूर्ति की जाएगी। चौहान ने बताया कि प्रदेश के किसान यूरिया की किल्लत झेल रहे है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »