19 Apr 2024, 07:17:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने को करें ये आसान, उपाय 24 घन्‍टे में दिखेगा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2021 5:57PM | Updated Date: Jan 10 2021 5:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिंपल्स की समस्या का कारण बढ़ती उम्र के साथ शरीर में हार्मोनल चेंजेज होते हैं। इसके अलावा लगातार बढ़ते प्रदूषण और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स की समस्या हो जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आप पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एस्प्रिन की गोलियों का इस्तेमाल करें। एस्प्रिन की गोलियों के इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए एस्प्रिन की दो टैबलेट को पीसकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाए। अब रात में सोने से पहले इसे अपने पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठने पर इसे साफ पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी।  

इन उपायों से दिखेंगी और भी हसीन

पिंपल्स को दूर करने के लिए दालचीनी और शहद के पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए दालचीनी के पाउडर में शहद मिलाकर अपने पिंपल्स पर लगाएं।जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी और आपके चेहरे में ग्लो आएगा। पिपरमेंट ऑयल का इस्तेमाल करने से पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब पिंपल्स पर पिपरमिंट ऑयल लगाकर छोड़ दें।

सुबह उठने पर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी पिंपल्स की समस्या दूर हो जाएगी। यदि आपके पिम्पल्स हल्के हैं, तो एलो वेरा का रस आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। पौधे के रस में एंटी-पिम्पल गुण होते हैं। और यह पिम्पल के दाग को भी कम कर सकता है। चूंकि एलो वेरा जेल पारदर्शी है, इसलिए आप इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »