19 Mar 2024, 17:13:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

घर से ज्‍यादा होटल सेक्‍स एंजॉय करते हैं कपल, क्योंकि होटल में मिलती....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 2:25PM | Updated Date: May 27 2020 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलेशनशिप हो या फिर मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सेक्‍स बहुत जरुरी होता है। लेकिन सेक्‍स में बहुत जरुरी होता है कंफर्टेबल होना। कपल अगर कंफर्टेबल है तो वह रोमांस और सेक्स को ज्यादा एंजॉय करता है। कपल अक्‍सर बेहतर सेक्‍स के लिए प्राइवेसी और सुकून भरी जगह प्रिफर करते हैं। घर से ज्यादा सुकून कहां मिल सकता है? फिर भी कपल अपने बेडरूम से ज्यादा होटल में सेक्स को एंजॉय करते हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं एक रिसर्च के दौरान पता चला है। क्‍योकिं होटल रूम में कपल्स का सैटिस्‍फिकेशन लेवल भी ज्यादा होता है।

अपने बेडरूम की जगह किसी दूसरे स्थान पर सेक्स के दौरान एक्साइटमेंट ज्यादा बढ़ जाता है। इससे शरीर में ज्यादा डोपामीन सप्लाई होता है, जो प्लेजर को बढ़ाता है। डोपामीन के अलावा घर के स्ट्रेस से दूरी भी होटेल में सेक्स को ज्यादा बेहतर बनाती है। घर पर परिवार के लोगों की मौजूदगी और जिम्मेदारियां सेक्‍सुअल एक्ट के दौरान फीलिंग्स में खलल डालती है। खासतौर से महिलाएं इन सब चीजों से ज्यादा प्रभावित होती हैं। होटल में इस तरह की परेशानियां नहीं है। ऐसे में कपल आराम से बिना किसी टेंशन के सेक्स एंजॉय कर सकता है।

होटल में सेक्स ज्यादा एंजॉय करने के पीछे की एक और वजह यह भी है कि यहां कपल जैसे चाहे एंजॉय कर सकता है। इस दौरान वह नई पोजिशन भी ट्राई कर सकते हैं। घर से ज्यादा होटल में नई पोजिशन ट्राई करना ज्यादा आसान होता है क्योंकि कपल के खुलकर अपनी बातें शेयर कर सकता है और इस दौरान उन्हें परेशान करने वाला भी कोई नहीं होता। रोमांस के बिना सेक्स कोई भी एंजॉय नहीं कर सकता। होटल में रहने के दौरान कपल घर की तुलना में अपने आप को पैंपर करते हैं और क्वालिटी टाइम बिताते हैं, जो उनके रोमांस को फिर से जिंदा करता है। रोमांस को फिर से फील करते हुए सेक्स करना कपल भी ज्यादा प्लेजर के साथ एंजॉय करता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »