16 Apr 2024, 14:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में राशन घोटाले के एक आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2021 4:50PM | Updated Date: Jan 20 2021 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में आज एक राशन माफिया के अवैध निर्माण को जमींदोज करने की कार्रवाई की। अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय देव ने बताया कि यहां हरसिद्धि क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल की जमीन पर राशन घोटाले के आरोपी के अवैध कब्जे की जानकारी मिली थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। नगर निगम उपायुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर 40 निगम कर्मचारियों और अन्य संसाधन के साथ अतिक्रमण को तोड़ दिया गया है। कार्रवाई के दौरान ऐहतियातन पुलिस बल तैनात भी किया गया। कल इससे पहले जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने 79 लाख रुपए के एक राशन घोटाले का खुलासा किया था। अतिक्रमण विरोधी दल के द्वारा तोड़ा जा रहा निर्माण इसी घोटाले के एक आरोपी भारत दवे का बताया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »