26 Apr 2024, 16:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर: सभागार में लगी आग, दमकल कर्मचारियों ने पाया काबू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2020 6:29PM | Updated Date: Sep 6 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में स्थित एक सभागार (ऑडिटोरियम) में आज आग लगने के बाद दमकल कर्मचारियों ने कुछ देर में इस पर काबू पा लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सुबह 'आनंद मोहन माथुर सभागृह' में आग लगने की सूचना पर नजदीकी अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहन पहुंचे।
 
लगभग एक दर्जन दमकल कर्मचारियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका। प्रारंभिक आकलन में आग लगने के कारण 40 लाख रुपयों से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका है। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »