26 Apr 2024, 12:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना का कहर - 272 नए मरीज मिले, 4 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2020 2:11PM | Updated Date: Aug 31 2020 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 के 272 नए मामले आने के बाद वायरस से संक्रमितों की संख्या 12992 तक जा पहुंची है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) की ओर से कल रात जारी बुलेटिन के अनुसार इसके अलावा कल चार की मौत दर्ज किए जाने के बाद मृतकों की संख्या 393 हो गई है।
 
हालाकि राहत की खबर है कि अब तक 8934 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल दो लाख तेरह हजार चार सौ बाइस जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। कल जांचे गए 2994 सैंपल में 272 संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12992 तक पहुंच चुकी है। उधर राहत की खबर है कि कल 87 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 8934 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद उपचाररत रोगियों की संख्या 3665 है। वहीं संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 6110 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ा जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »