27 Apr 2024, 07:40:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में कोरोना संक्रमित 4300 पार, 197 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 11:39AM | Updated Date: Jun 21 2020 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस कोविड 19 के 41 नये मामले आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 4329 तक जा पहुंची है, हालाकि अभी तक 3185 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने कल रात बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 71397 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिसमें से 4329 अब तक संक्रमित पाये गये हैं।
 
कल जांचे गये 1788 सैम्पलों में से 41 संक्रमित पाये गये हैं। सीएमएचओ ने बताया कि कल 65 और 53 वर्षीय दो महिलाओं तथा 62 और 50 वर्षीय दो पुरुषों की आधिकारिक रूप से मौत दर्ज होने के बात कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 197 तक जा पहुंची है। उन्होंने बताया कि अब तक 3185 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद अब उपचारररत रोगियों की संख्या 947 है। जबकि 4283 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण इंदौर जिले में ही मिला है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »