26 Apr 2024, 05:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर जिले में कोविड 19 के 3922 संक्रमित,163 लोगों की मौतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 10:27AM | Updated Date: Jun 11 2020 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस कोविड 19 के 41 नये नामले आने के बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 3922 तक जा पहुंची है और दो मौतों के बाद मृतकों की संख्या 163 हो गयी है। इस बीच 2618 संक्रमित रोगी अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद उपचारररत रोगियों की संख्या 1141 है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ एम पी शर्मा ने कल रात जारी स्वास्थ्य बुलेटिन जारी में बताया कि कल सर्वाधिक जांचे गये 3107 सैम्पलों में से महज 41 संक्रमित पाये गये, जबकि 1028 नये सैम्पल जांच के लिये प्राप्त हुये।
 
डॉ शर्मा ने बताया कि कल एक 51 वर्षीय महिला और एक 83 वर्षीय पुरुष की मौत दर्ज किये जाने के बाद यहां मृतकों की संख्या 163 तक जा पहुंची है। वहीं अस्पताल से 27 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 2618 रोगियों को छुट्टी दी जा चुकी है। इसके बाद अस्पताल में उपचारररत रोगियों की संख्या 1141 है। दूसरी तरफ कल संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से 12 संदेहियों को स्वस्थ पाये जाने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 4045 संदेहियों को छुट्टी दी जा चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »