27 Apr 2024, 07:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में 79 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर रवाना हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2020 12:45AM | Updated Date: May 22 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इन्दौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के अरविंदो अस्पताल से 53, एमआरटीबी  अस्पताल से पाँच और इंडेक्स कॉलेज से 21 कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ होकर आज अपने घरों के लिए रवाना  हुए। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया है कि  इंदौर में कोरोना से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। इंदौर में दिन-प्रतिदिन मरीजों को स्वस्थ्य कर सकुशल उनके घर भेजा जा रहा  है। आज भी इंदौर के तीन अस्पतालों से 79 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

एमआरटीबी से डिस्चार्ज होने वालों में दो व्यक्ति धार जÞलिे के हैं। इस अवसर पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी  व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिला प्रशासन तथा  अस्पताल के चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया है। स्वस्थ हुए लोगों ने कहा  कि चिकित्सक अपनी परवाह किए बगैर कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल कर रहे  हैं। अस्पताल में हर प्रकार की  सुविधा एवं व्यवस्था है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »