26 Apr 2024, 22:46:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘ब्लैक पैंथर’ फेम अभिनेता चैडविक बोसमैन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2020 12:57PM | Updated Date: Aug 29 2020 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का कैंसर के कारण 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बोसमैन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। वह बड़ी आंत (कोलन) के कैंसर से पीड़ित थे। परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि चैडविक बोसमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके 2016 में आंत के कैंसर के तीसरे चरण से पीड़ित  होने का पता चला था और तब से उनका इलाज चल रहा था।
 
इसके बावजूद उनका कैंसर चौथे चरण में पहुंच गया था।’’ परिवार ने उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया जिसने अपने संघर्ष के जरिए दर्शकों तक वे सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें बेहद प्यार मिला। बयान में कहा गया कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में अपनी सर्जरी और कीमोथेरेपी के बीच कई फिल्मों की शूटिंग की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »