19 Apr 2024, 05:11:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

इस मशहूर अभिनेत्री ने शेयर किया अपना मोबाइल नंबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 1:23PM | Updated Date: Sep 1 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड स्टार केरी वाशिंगटन ने फैंस के बीच अपना मोबाइल नंबर शेयर किया है। यह नंबर उन्होंने इसलिए साझा किया ताकि वह अपने फैंस को प्रोत्साहित कर सकें। वॉशिंगटन ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने मोबाइल नंबर का खुलासा किया है और इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर में वह लिपस्टिक से शीशे पर अपना नंबर लिखते नजर आ रही हैं।
 
बता दें कि उन्होंने एक वीडियो में कहा है कि, 'दोस्तों आपको पता है कि मैं कितनी प्राइवेट हूं, हालांकि मैं कुछ क्रेजी करने जा रही हूं। मैं आपको अपना फोन नंबर देने जा रही हूं, जो सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, हालांकि आप जानते हैं कि मैंने इस बारे में पिछले हफ्ते पोस्ट किया था, मैं उस टीजीआईटी (थैंक गॉड इट्स थर्सडे) लव को मिस कर रही थी।
 
बता दें इस तरह से 'स्कैंडल' स्टार द्वारा अपने दर्शकों संग इसे साझा किया गया है। जानकारी के मुताबिक़, पहले वह टीजीआईटी (थैंक गॉड इट्स थर्सडे) के वक्त हर गुरुवार को अपने फैंस संग गुफ्तगू करती थीं, हालांकि अब ऐसा नहीं हो पाता है। टीजीआईटी (थैंक गॉड इट्स थर्सडे) एक शो हैं जिसके आखिरी एपिसोड का प्रसारण अप्रैल, 2018 में किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »