26 Apr 2024, 19:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने हाकी खिलाड़ी विवेक को दी शुभकामनाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 4:07PM | Updated Date: Jul 29 2021 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक में अपने तेज तर्रार खेल से अर्जेंटीना के खिलाफ गोल दागकर भारत को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण निभाने वाले हाकी खिलाड़ी विवेक सागर को शुभकामनाएं दी हैं। चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश की माटी के लाल और हॉकी के युवा मिडफील्डर इटारसी निवासीविवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक में अपने तेज तर्रार खेल से अर्जेंटीना के खिलाफ गोल दागकर भारत को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण निभाई है। मध्यप्रदेश के बेटे पर पूरे देश को गर्व है।’’
 
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपने प्रदर्शन में निरंतरता के जरिये टोक्यो ओलंपिक में भारत की जीत के ध्वज को ऐसे ही थामे रहेंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। इस बीच  प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने अर्जेंटीना के खिलाफ गोल कर भारत को हाकी मैच में 3-1 से विजयी बनाने वाले हाकी खिलाड़ी विवेक सागर को बधाई दी है।उन्होंने  ट्वीट के माध्यम से कहा, ‘‘ओलम्पिक हॉकी में आज अर्जेंटीना के विरुद्ध होशंगाबाद के केसला गांव के विवेक सागर ने गोल कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।’’ उन्होंने कहा कि भारत ने मैच में 3-1 से जीता। विवेक की खोज महान खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार ने की थी। वे विवेक को भोपाल लाये, घर रखा,कोचिंग दी और परिणाम सामने है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »