27 Jul 2024, 16:41:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

गर्मियों में इन सब्जियों का करें सेवन, शरीर रहेगा चुस्त और तंदुरुस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2024 3:55PM | Updated Date: May 16 2024 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इस मौसम में शरीर को दस्त, कब्ज, गैस, उल्टी-मतली और एसिडिटी जैसी छोटी-छोटी बीमारियां भी घेर लेती हैं। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से भी हमारी सेहत पर इससे गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस मौसम में अपने खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में कुछ सब्जियों का सेवन आपको जरूर करना चाहिए क्योंकि ये पानी और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

खीरा

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या आम है। ऐसे में लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के फूड आइटम्स शामिल करते हैं जो शरीर में पानी की कमी दूर करते हैं। खीरा पानी से भरपूर होता है जो डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है।

सहजन

सहजन को मोरिंगा और इंग्लिश में ड्रमस्टिक कहा जाता है। इस सब्जी के पेड़ का हर हिस्सा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबायोटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जो आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। यह सब्जी फाइबर से भरपूर होती है। गर्मियों में थकावट और कमजोरी की समस्या को दूर करने के लिए आप मोरिंगा की पत्तियों का भी सेवन कर सकते हैं।

करेला

करेला कड़वा होता है लेकिन सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। करेले में कूट-कूट कर विटामिन्स, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सब्जी बहुत अच्छी होती है। इतना ही नहीं, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करती है।

तोरई

तोरई गर्मियों में मिलने वाली लोकप्रिय सब्जी है जो विटामिनों से भरपूर होती है। अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं तो आप अपनी डाइट में तोरई जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद एंजाइम पाचन में सहायता करते हैं और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देते हैं।

लौकी

लौकी का सेवन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर लौकी शरीर को ताकत देती है और उसे गर्मियों में डिहाइड्रेशन से भी बचाती है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »