28 Mar 2024, 15:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

पुरुषों के लिए फायदेंमंद हे प्याज, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढाने मे सहायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 7:42PM | Updated Date: May 2 2021 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हेल्‍थ डेस्‍क। प्याज, एक ऐसी सामग्री जिसके बिना कोई भी व्यंजन क्यों न हो जरा अधूरा सा लगता है। प्याज खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लोग इसे सलाद में कच्चा लेते हैं, वहीं ज्यादारत सब्ज‍ियों या व्यंजनों में प्याज का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में ज़ायका बढ़ा देने वाला प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाली सामग्री नहीं है। इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप रोजाना एक प्याज का सेवन करेंगे तो पुरुषों में इसके फायदे कमाल के हैं। 
 
प्याज से पुरुषों में स्टेमिना बढ़ता है 
 
प्याज के सेवन से पुरुषों में स्टेमिना बढ़ता है। दरअसल प्याज के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है. साथ ही प्याज से सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। सुबह के समय प्याज के साथ शहर का सेवन विशेष फायदेमंद है।
 
जानिए प्याज के शरीर मे अन्‍य फायदे :-
 
1. कीड़ा-मकौड़ा काट ले तो प्‍याज का रस लगाने से जलन और दर्द में राहत मितली है।
 
2. नाक से खून आने पर प्‍याज के रस की दो-तीन बूंदे डालने से खून आना बंद हो जाता है।
 
3. कच्‍चा प्‍याज खाने से गर्मियों में लू नहीं लगती है. अगर किसी को लू लग जाए तो प्‍याज का रस पीने या उसे तलवे पर मलने से राहत मिलती है। 
 
4. जोड़ों में दर्द हो तो सरसों के तेल में प्‍याज का रस मिलाकर लगाने से फायदा हो सकता है।
 
5. प्याज के रस की कुछ बूंदे कान में डालने से कान के दर्द में राहत म‍िलती है. दर्द होने पर रूई की मदद से प्‍याज के रस की कुछ बूंदों को कान में डालने की सलाह दी जाती है।
 
6. बराबर मात्रा में प्‍याज का रस और शहद मिलाकर खाने से सर्दी-खांसी और बुखार में राहत मिलती है। 
 
7. प्‍याज खाने से गैस्‍ट्रिक सिंड्रोम और कब्‍ज में फायदा होता है. प्‍याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का काम करते हैं।
 
8. प्‍याज त्‍वचा और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी है. जैतून के तेल में प्‍यास का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से पिंपल्‍स यानी कि मुंहासों से राहत मिलती है।
 
sliced onion कच्चा प्याज एलडीएल के उत्पादन को कम करने के लिए जाना जाता है।
 
9. प्याज समय से पहले होने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता है।
 
10. जूं और बालों के झड़ने से छुटकारा पाने के लिए बालों की जड़ों में प्‍याज का रस लगाना चाहिए।
 
11. अगर किसी को नींद न आने की बीमारी है तो प्‍याज खाने से जरूर फायदा मिलेगा।
 
12. सिर दर्द के लिए भी प्‍याज का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। तीन चम्‍मच पानी में एक चम्‍मच प्‍याज का रस और चीनी मिलाकर खाने से आराम मिलेगा।
 
13. प्‍याज खाने से दांत और मुंह के दर्द से भी राहत मिलती है।
 
14. पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पाने में प्याज बेहद असरदार है. पीरियड शुरू होने से पहले कच्चा प्याज खाने से फायदा होता है।
 
15. प्‍याज के रस से बालों की मालिश करने पर बाल झड़ने बंद हो जाते हैं साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है।
 
16. प्याज में क्रोमियम पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है।
 
17. रोजाना हम जिन सब्‍जियों का इस्‍तेमाल करते हैं उनमें से ज्‍यादातर में क्रोमियम बिलकुल नहीं पाया जाता है. ऐसे में प्‍याज खाना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है।
 
18. प्‍याज शरीर में ब्‍लड को जमने से रोकने का काम करता है। 
 
19. प्याज से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. यह नैचुरल ब्‍लड थ‍निर है। 
 
20 डाइट में प्‍याज शामिल करने से शरीर का कॉलेस्‍ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »