24 Apr 2024, 20:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

युवाओं में लोकप्रिय हो रहा है ऑनलाइन डॉक्सऐप चिकित्सा परामर्श

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 4:50PM | Updated Date: Nov 15 2019 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्लिनिक में जाकर डॉक्टर से परामर्श लेने या उपचार कराने से युवा परहेज करने लगे और अब वे डॉक्टर से ऑनलाइन चैट या कॉल पर बात कर चिकित्सा सेवाओं का उपयोग करने लगे हैं। इस तरह की सेवायें प्रदान करने वाला प्लेटफार्म डॉक्सऐप का चार वर्षें में एक करोड़ से अधिक लोगों ने उपयोग किया है और घर बैठे उपचार सेवाओं का लाभ उठाया है। वर्ष 2015 में प्रति महीने 100 परामर्शों से की गई शुरुआत आज दो लाख मासिक सलाह को पार चुकी है।
 
इस ऐप पर अभी पांच हजार से अधिक चिकित्सक उपलब्ध है। डॉक्सऐप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कनन ने शुक्रवार को कहा कि शुरुआत से ही लोगों को बेहतर सेवायें देने की कोशिश की जा रही है और इसी का परिणाम है कि आज एक करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा स्वस्थ रहने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।
 
लेकिन व्यस्त जीवनशैली के कारण वे डॉक्टर के पास जाने में असमर्थ रहते हैं। इसलिए उन्हें डॉक्टर से ऑनलाइन बात करना ही सही और सरल लगता है। डॉक्सऐप के डाटा के अनुसार, ज़्यादातर लोग यौन रोग, दर्द, मनोरोग, त्वचा रोग, संक्रमण और वज़न प्रबंधन के लिए डॉक्टर से ऑनलाइन परार्मश ले रहे हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »