26 Apr 2024, 14:20:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री शिवराज ने कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का लिया जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2020 7:53PM | Updated Date: Jul 11 2020 7:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मोतीमहल स्थित एकीकृत कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर पहुंचे और वहां की स्थितियों का जायजा लिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी से सुसज्जित स्मार्ट सिटी योजना की इस महत्वपूर्ण इकाई का उपयोग वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर के रूप में हो रहा है।
 
चौहान ने कंट्रोल एण्ड कमांड सेंटर की क्रियाविधि समझी। साथ ही यहाँ से वीडियो कॉलिंग के जरिए कोरोना संक्रमित मरीज से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा के दौरान चौहान ने कोरोना पॉजिटिव से कहा कि आप जल्द ही स्वस्थ होकर अपने बच्चों और परिजनों के साथ घुल-मिलकर रह सकेंगी। मुख्यमंत्री से अपनत्व पाकर खुश कोरोना संक्रमित ने बेझिझक अपने स्थानांतरण की मांग मुख्यमंत्री के सामने रख दी। वह 4 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पायी गयीं थी।
 
बच्चे छोटे होने के चलते उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर के काम करने के तरीकों को विस्तार से समझा। उन्होंने खासतौर पर कंट्रोल सेंटर में प्राप्त शिकायतों के निराकरण, लॉकडाउन हटने के बाद मॉनीटंिरग व्यवस्था एवं संक्रमित मरीजों का फॉलोअप इत्यादि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह ने इस सेंटर की क्रियाविधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मोतीमहल के हेरिटेज भवन को उसके वास्तविक स्वरूप में सहेजकर स्मार्ट सिटी के कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर का निर्माण किया गया है।
 
जिससे शहर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाएँ समाहित कर एक ही स्थान पर मुहैया करायी जा रही है। इस सेंटर से परिवहन, जल, अग्नि पुलिस, मौसम विज्ञान, ई-गर्वनेंस जैसे विभिन्न विभागों से प्राप्त जानकारी का एक मंच पर समाधान और विश्लेषण किया जा रहा है। कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर का अवलोकन करने मुख्यमंत्री चौहान के साथ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी एवं राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर भी उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »