20 Apr 2024, 07:57:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Microsoft ने नया ऑफिस टूल किया लॉन्च, इस तरह करेगा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2021 12:20PM | Updated Date: Nov 8 2021 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी Microsoft ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफिस टूल लॉन्च किया है, जिसका नाम Microsoft Loop है। इस नई ऐप्लिकेशन में Word, Excel, PowerPoint और Teams को जोड़ा गया है। इसमें यूजर्स आसानी से काम कर पाएंगे और इससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। कंपनी का कहना है कि इस नए टूल से यूजर्स किसी भी फाइल को एक ही जगह एडिट कर सकेंगे और उन्हें दूसरे ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सर्विस माइक्रोसॉफ्ट 365 यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
 
Microsoft Loop 3 मूल सिद्धांत पर काम करता है :-
 
प्लग रिंग: माइक्रोसॉफ्ट टूल गूगल डॉक्स की तरह काम करता है। कई यूजर्स इसमें एक ही समय पर फाइल को एडिट कर सकते हैं।
 
एपिसोड वर्कस्पेस: माइक्रोसॉफ्ट लूप प्रोजेक्ट पैनल के रूप में काम करता है। इसमें कई सारे लूप कॉम्पूनेंट्स शामिल हैं, जो कि आपको यह देखने की अनुमति देते हैं कि अन्य यूजर्स मौजूदा वक्त में किस फाइल को एडिट कर रहे हैं।
 
रिपीट पेज: माइक्रोसॉफ्ट लूप टूल व्हाइटबोर्ड की तरह काम करता है। यूजर्स इस सर्विस के जरिए दूसरे यूजर्स द्वारा बनाए गए कंटेंट को शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूजर्स को इस प्लेटफॉर्म पर रियल टाइम में फाइल एडिट करने की सुविधा भी मिलती है। Microsoft लूप टूल Microsoft 365 यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जिसमें टीम, आउटलुक, वननोट शामिल है। इस ऐप को सभी यूजर्स के लिए जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी की तरफ से साझा की गई है। Microsoft ने सितंबर में फोल्डेबल 2-इन-1 सरफेस लैपटॉप लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में 14.4 इंच की स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,400 X 1,600 पिक्सल है। इसमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स, 4GB GDDR6 NVIDIA GeForce RTX 3050 Ti लैपटॉप GPU के साथ Intel Core i7-11370H प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप में दमदार बैटरी मिलेगी, जिसको लेकर दावा किया गया है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 19 घंटे का बैकअप देती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »