26 Apr 2024, 14:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

JIO करेगा देश में सबसे पहले 5G की लॉचिंग- मुकेश अंबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 6:33PM | Updated Date: Jun 24 2021 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44 वीं सालाना आम सभा के दौरान  उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज भरोसा जताया कि देश में 5जी की शुरूआत रिलायंस जियो ही करेगा। रिलायंस जियो ने अत्याधुनिक स्टैंडअलोन 5जी तकनीक को विकसित करने में जबरदस्त बढ़त हासिल की है, जो वायरलेस ब्रॉडबैंड के लिए बड़ी छलांग है। अंबानी ने बताया कि 5जी परीक्षणों के दौरान जियो ने सफलतापूर्वक 1 जीबीपीएस से अधिक की स्पीड पाई है। 
Reliance Industries 42nd AGM: Mukesh Ambani Announces Jio Fiber Pricing  Plan - रिलायंस AGM में बोले मुकेश अंबानी- सितंबर से Jio फाइबर सर्विस पूरे  भारत में लॉन्च की जाएगी
 
हाल ही में 5जी परीक्षण शुरू करने के लिए आवश्यक स्पेक्ट्रम कंपनियों को जारी किया गया था। जियो दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में 5जी तकनीक का परीक्षण कर रही है। अंबानी ने बताया कि पूरे देश में फैले डेटा सेंटरों पर 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क को इंस्टाल कर दिया गया है और रिलायंस जियो के मजबूत नेटवर्क आर्किटेक्चर की वजह से  4जी से 5जी में आसानी से अपग्रेडेशन किया जा सकता है। 
reliance jio trial of 5g technology and compete with chinese company |  चाइना की इस कंपनी को टक्कर देगा रिलायंस जियो, कंपनी ने 5जी का पूरा किया  परीक्षण | Hari Bhoomi
 
आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए श्री अंबानी ने कहा  ‘‘एंड-टू-एंड 5जी इकोसिस्टम विकसित करने के लिए हम अपने अग्रणी वैश्विक भागीदारों के साथ 5जी उपकरणों की पूरी श्रृंखला विकसित कर रहे हैं। हेल्थकेयर, शिक्षा, मनोरंजन, रिटेल और अर्थव्यवस्था के लिए जियो बेहतरीन ऐप्लीकेशन विकसित करेगा। इसका उदाहरण है अत्याधुनिक 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस जो सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के साथ मिलकर रिलायंस जियो विकसित कर रहा है।"  जियो भारत को 5जी विकास और निर्यात का एक वैश्विक केंद्र बनाने की कोशिश करेगा। एक बार जब जियो का 5जी सॉल्युशन भारत के स्तर पर सफल हो जाता है, तो उसे दुनिया भर के अन्य देशों में निर्यात की संभावनाएं बनेंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »