26 Apr 2024, 03:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

5000mAh की बैटरी वाले Vivo Y20A की बिक्री भारत में शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2021 4:56PM | Updated Date: Jan 2 2021 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Vivo Y20A को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वीवो के इस फोन को इसी हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था। यह वीवो वी20 का लोअर वेरियंट है। इस फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, ट्रिपल रियर कैमरे और 5000mAh बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं। इसके अलावा फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपॉर्ट करता है।
 
Vivo Y20A की कीमत भारत में 3GB + 64GB वेरिएंट के लिए 11,490 रुपये रखी गई है। इस फोन को ग्राहक डॉन वाइट और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री वीवो इंडिया ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
 
वीवो इंडिया स्टोर पर Vivo Y20A पर एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं। डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Vivo Y20A एंड्रॉयड 11 बेस्ड FuntouchOS 11 पर चलता है। इसमें  6.51-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया है। इसमें 3GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर मौजूद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »