26 Apr 2024, 22:52:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Redmi के ये 2 धांसु स्मार्टफोन हुए लॉन्च, कीमत है सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 1:38PM | Updated Date: Jun 16 2020 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को स्पेन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन में शाओमी स्पेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का कंज्यूमर्स मात्र 179 यूरो में खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त शाओमी ने रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को इंडोनेशिया मार्केट में लॉन्च किया है। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।
 
कंपनी ने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन को स्पेन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन में शाओमी स्पेन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन का कंज्यूमर्स मात्र 179 यूरो में खरीद सकते हैं। इसके अतिरिक्त शाओमी ने रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) और रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन को इंडोनेशिया मार्केट में लॉन्च किया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हुए हैं। इंडोनेशिया मार्केट में रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) स्मार्टफोन की कीमत RP 2,399,000 (लगभग 170 डॉलर) है।
 
यह कीमत स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। जबकि स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RP 2,799,000 (लगभग 199 डॉलर) है। वहीं दूसरी ओर रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन का 6 जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट RP3,399,000 (लगभग 241 डॉलर) की कीमत पर लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन का 8GB+128GB वेरिएंट RP3,799,000 (लगभग 270 डॉलर) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।  रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर दिया गया है।
 
इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डॉट डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और स्पलैश प्रूफ नैनो कोटिंग के साथ आता है। इस फोन में पंच होल कैमरा दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका मुख्य लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके अतिरिक्त 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। फ्रंट में 13 मेगपिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।
 
डिवाइस में 5020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीं रेडमी नोट 9 प्रो के फीचर की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। ये स्मार्टफोन फुल एचडी प्लस रेज्यूलेशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 720 जी प्रोसेसर लगा है। इस फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
 
जसिका मुख्य लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसके अतिरिक्त 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वॉइड, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। डिवाइस में 5020 एमएएच की बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »