29 Mar 2024, 16:31:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Jio के 354 रुपए वाले ऑफर ने तहलका मचाया, 84 दिनों तक....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2019 8:39AM | Updated Date: Dec 26 2019 8:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। दूरसंचार के क्षेत्र में जब अन्य कंपनी महंगे प्लान्स पेश कर लोगों से लूट मचा रही थी, ऐसे समय में सबसे सस्ती कंपनी रिलायंस जियो का आगमन हुआ. जियो के आने से जो लोग महंगे डेटा और कॉलिंग रिचार्ज करा रहे थे उन्हें राहत मिली। जियो ने सस्ती योजनाओं से लोगों को खुद से जोड़ लिया। जियो गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों का सहारा बनकर सामने आई। जब लोगों को 1 या 2 जीबी डेटा के लिए 300-400 चुकाने पड़ते थे, ऐसे समय में जियो ने कम कीमत में सस्ती योजनाएं पेश कर लोगों को राहत दिलाई है। 

जियो ने दूरसंचार के क्षेत्र में कदम रखा है तब से लोगों द्वारा पहले से कई गुना अधिक डेटा इस्तेमाल किया जाने लगा है। जिसका कारण रिलायंस जियो की सस्ती योजनाएं हैं। जियो ने हाल ही में सभी प्लान को बदल दिया है, इसके साथ ही जियो की नई 354 दिनों वाली योजना लोगों को पसंद आ रही है। जियो की इस योजना में 84 दिनों तक सब कुछ फ्री मिल रहा है, जिसने टेलीकॉम में तहलका मचा दिया है। इस योजना में रिचार्ज कराने पर 84 दिनों तक फ्री कॉलिंग, फ्री इंटरनेट और फ्री मैसेज दिए जाते हैं। जिसकी असली कीमत 555 है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »