29 Mar 2024, 15:05:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Twitter पर आया ये नया फीचर - यूजि‍र्स कर सकेंगे अब ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:22PM | Updated Date: Nov 21 2019 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स को ट्वीट शेड्यूल करने की समस्या से निजात मिल जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर यूजर्स अब अपना Tweet शेड्यूल भी कर सकेंगे। Twitter ने नए Tweet शेड्यूलिंग फीचर की घोषणा की है। हालांकि, इसके पहले, ट्वीट शेड्यूल करने की सुविधा ट्वीटडेक पर मिलती थी, लेकिन ट्विटर के वेब ऐप पर ये सुविधा पहली बार मिलने जा रही है। वहीं, अब नए फीचर के रोलआउट होने के बाद Compose Window के जरिए सीधे आप अपने ट्वीट को शेड्यूल कर पाएंगे। ट्वीटडेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसके बारे में जानकारी दी है।
 
आप भी अगर इस Experiment का हिस्सा हैं तो आप भी कम्पोज विंडों के राइट से अपने Tweet को शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि Twitter की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि इस 'Experiment' का कितने लोग हिस्सा बनने जा रहे हैं। दरअसल, Twitter की ओर से यह पहले ही बताया जा चुका है कि वह इसे 'Experiment' के तौर पर ही लाया है।
 
अब तक यह नहीं पता है कि यह फीचर पूरी तरह से कब तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लेकिन यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि Twitter जल्द ही इसे बड़े लेवल पर लागू करेगा। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा Tweet शेड्यूलिंग को मोबाइल ऐप की मदद से करने की आस भी यूजर्स लगाए बैठे हैं। हालांकि उनकी यह उम्मीद कब तक पूरी होगी इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »