19 Apr 2024, 06:19:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Realme X2 Pro की तस्वीर आई सामने - जानें लॉन्च डेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2019 4:26AM | Updated Date: Oct 9 2019 4:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियलमी के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro के बारे में कई लीक्स सामने आ गए हैं। फोन की तस्वीर से फोन की डिजाइन का पता चलता है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने इस फोन के आधारिक रेंडर शेयर किए है। इस फोन को जो तस्वीरें सामने आयी है वो ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें है। इस फोन को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस फोन को 15 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
 
कंपनी ने इसकी कुछ स्पेसिफिकेशंस को बता दिया है। हमें पहला ही पता है कि Realme X2 Pro को  6.5-inch AMOLED display के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही फोन में Snapdragon 855+ प्रोसेसर होगा। फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा, जो डेडिकेटिड टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। अब कंपनी ने इसके कुछ और फीचर्स की पुष्टि की है।
 
Realme ने इस बात की पुष्टि की है कि Realme X2 Pro को ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने यूरोपियन ट्विटर हैंडल से पुष्टि की है कि फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर होगा जो Dolby Atmos के साथ आएगा। इसके साथ ही यह Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। यह Realme X सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जो Dolby Atmos के नेटिव सपोर्ट के साथ आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »