28 Mar 2024, 16:58:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मात्र 99 रुपए में मिल रहा है Redmi का ये शानदार मोबाइल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 1:59PM | Updated Date: Oct 3 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फेस्टिव ऑफर देने के लिए अब पेटीएम  ने भी पेटीएम महाकैशबैक कार्निवाल सेल की शुरुआत की है। पेटीएम भी दीवाली के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहा है। जिसमें पेटीएम यूजर्स 99 रुपए में Redmi फोन खरीद सकते हैं। दरअसल, Paytm ने फेस्टिवल ऑफर देने के लिए महाकैशबैक कार्निवाल सेल शुरु की है। ये सेल 29 सितंबर से चल रही है। जो 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इस सेल में आप अपनी पसंद का फोन बहुत कम दामों में खरीद सकते हैं। इस सेल में आप Redmi का फोन 99 रुपए तक की कम कीमत में खरीद सकते हैं। यही नहीं इसके साथ ही आप एक रुपये में बजट फोन भी खरीद सकते हैं। 
 
इन डील्स को शाम 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक हर दिन एक्सेस किया जा सकेगा। स्मार्टफोन्स की कीमत को कैशबैक के जरिए कम किया जाएगा। इसका मतलब कि यूजर्स को फोन की पूरी कीमत चुकानी होगी। इसके बाद Paytm यूजर के Paytm अकाउंट में कैशबैक के तौर पर जमा कर देगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वो किस Redmi स्मार्टफोन को 99 रुपये में उपलब्ध कराएगी। इसकी जानकारी शाम 6 बजे रिवील कर सकती है। ऐसे में अगर आपके Redmi स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह डील आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »