28 Mar 2024, 19:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp में छिपे हैं ये 5 शानदार फीचर्स - क्या आपने किया इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 11:58AM | Updated Date: Sep 15 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। WhatsApp का इस्तेमाल समय के साथ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज के समय में हर शख्स व्हाट्सएप  का इस्तेमाल करता है। व्हाट्सएप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर लॉन्‍च करता रहता है। बता दें कि सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बड़े और बुजुर्ग लोग भी व्हाट्सएप के दीवाने हैं। जैसा कि हम सब जानते है कि व्हाट्सप्प की मदद से हम अपनों के बहुत करीब आ गए है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप के वो पांच चैट ट्रिक के बारें में बता रहे है जो हर यूजर्स को जानना बेहद जरूरी है।
 
फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन
व्हाट्सएप ने हाल में ही फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन का फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से आप अपने व्हाट्सएप को ज्यादा सिक्योर बना सकते हैं। व्हाट्सएप का ये फीचर आईफोन यूजर्स और एंड्रॉयड यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है। आईफोन यूजर्स को व्हाट्सएप वर्जन 2.19.20 ये फीचर मिलेगा, जबकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप वर्जन 2.19.221 ये फीचर मिलेगा। 
 
कंटिन्यूअस वॉइस मैसेज फीचर 
व्हाट्सएप ने इस फीचर को साल 2019 की शुरुआत में लॉन्च किया था। इस फीचर की मदद से आप लगातार आने वाले वॉइस मैसेज को सुन सकते हैं। इस फीचर के मदद से आपको एक के बाद एक वॉइस मैसेज प्ले नहीं करने होंगे, बल्कि आप एक बार मैसेज को प्ले कर दें तो बाकि मैसेज खुद ब खुद प्ले हो जाएंगे। 
 
व्हाट्सएप पेमेंट
व्हाट्सएप पेमेंट का फीचर लंबे समय से आने वाला है। इसे आरबीआई और एनपीसीआई से अनुमति मिलनी है। व्हाट्सएप का ये फीचर फिलहाल 10 लाख लोगों के पास उपलब्ध है, जिसकी मदद से पेमेंट की जा सकती है। व्हाट्सएप जल्द से जल्द इस फीचर को जारी करना चाहती है। 
 
व्हाट्सएप पिक्चर इन पिक्चर
व्हाट्सएप का पिक्चर इन पिक्चर या पीआईपी मोड फीचर की हाल में ही जुड़ा है। इस फीचर की मदद से आपको किसी वीडियो लिंक को देखने के लिए उस प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि व्हाट्सएप के इस फीचर की मदद से वीडियो को व्हाट्सएप चैट में ही देखा जा सकता है। 
 
व्हाट्सएप रैंकिंग
व्हाट्सएप का ये फीचर अभी बीटा फेज में है। इस फीचर की मदद से आपको सबसे पहले वह कॉन्टैक्ट नजर आएंगे, जिनसे आप ज्यादा चैट करते हैं। यानी आपके इंटरेस्ट के हिसाब से व्हाट्सएप आपके कॉन्टैक्ट की रैंकिंग सेट करेगा। ये फीचर आपको उन लोगों से चैट करने में मदद करेगा, जिनसे आप ज्यादा बातचीत करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »