19 Mar 2024, 16:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जेल में ही रहेगा ये दिग्‍गज खिलाड़ी - था ये बड़ा आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 12:08AM | Updated Date: Mar 9 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किए गए ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो और उनके भाई रोबटरे एसिस के घर में नजरबंद करने की याचिका खारिज कर दी गई है। उनकी इस याचिका के खारिज होने के बाद रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को लगातार दूसरी रात भी जेल में ही बिताना पड़ा।
 
39 वर्षीय रोनाल्डिन्हो और 49 साल के उनके भाई एसिस को बुधवार (4 मार्च) को असुसियोन में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे कथिततौर पर जाली पासपोर्ट के साथ पराग्वे में घुसे थे। असुसियोन के एक लक्जरी होटल में करीब 24 घंटे से भी अधिक समय तक पुलिस की निगरानी में रहने के बाद शुक्रवार (6 मार्च) को दोनों भाईयों को एक अन्य कैदी के साथ पुलिस सैल में भेज दिया गया।
 
इसके बाद शनिवार (7 मार्च) को दोनों भाईयों को कोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए पेश किया गया, जहां क्लाारा रुइज डियाज जज ने पुलिस की जांच जारी होने तक उन्हें जेल में ही रखने का आदेश दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जज ने अपने फैसने में कहा कि उनके द्वारा किया गया अपराध पराग्वे राज्य के खिलाफ एक गंभीर अपराध है। रोनाल्डिन्हो के वकील ने कहा कि वह आगे इस पर दोबारा अपील करेंगे। दोनों भाई बुधवार (4 मार्च) को ही पराग्वे पहुंचे थे। ये यहां एक चिल्ड्रेन चैरिटी कैम्पेन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान रोनाल्डिन्हो को अपने करियर पर आधारित किताब का भी प्रचार करना था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »