19 Mar 2024, 16:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओग्बेचे ने बेंगलुरू से छीनी जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 2:42PM | Updated Date: Feb 16 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने दो गोल करते हुए बेंगलुरू एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग के छठे सीजन के मैच में हार के लिए विवश कर दिया और अपनी टीम केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से जीत दिलाई। यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलुरू ने मैच का पहला गोल किया, लेकिन फिर ओग्बेचे ने दो गोल करते हुए मेजबान टीम को जीत दिलाई। इन दो में से एक गोल पेनल्टी पर हुआ। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी बेंगलुरू आत्मविश्वास से लबरेज थी जिसकी झलक उसने पांचवें मिनट में ही दिखा दी। उदांता सिंह यहां बेंगलुरू का खाता तो नहीं खोल पाए लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया की ब्लास्टर्स के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। 

सिर्फ आक्रमण ही नहीं बेंगलुरू डिफेंस भी अच्छा कर रही थी और इसी के दम पर उसने 10वें मिनट में मेसी बाउली के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसी बीच बेंगलुरू ने गोल कर अपनी श्रेष्ठता का नमूना जल्दी दे दिया। डेशहोर्न ब्राउन ने 16वें मिनट में गोल कर बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। सुरेश वांगजैम ने गेंद अपने पास ली और फिर ब्राउन को दी। इस बीच बिलाल हुसैन खान ने गेंद को छीनने की कोशिश की लेकिन ब्राउन ने उन्हें आसानी से छका गेंद को नेट में डाला। अगले ही मिनट ब्लास्टर्स ने लगभग बराबरी कर ली थी। हालीचरण नरजारी ने बाएं फ्लैंक से गेंद को सेंटर में दिया जहां मेसी बाउली खड़े थे। मेसी ने किक ली जो सीधे गोलकीपर के हाथों में चली गई। तीन मिनट बाद रेफरी ने मेसी को पीला कार्ड पकड़ा दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »