19 Mar 2024, 12:54:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पहले चरण में 31 करोड़ लोगों को लगेगा वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 7:56PM | Updated Date: Dec 1 2020 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन आने से पहले भारत में प्राथमिकता समूह तय हो गए हैं। पहले चरण में 31 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें हेल्थकेयर वर्कर्स, पुलिस, 50 साल से ज्यादा उम्र के प्रायरिटी ग्रुप मेंबर और हाई रिस्क ग्रुप के युवा भी शामिल रहेंगे। सरकार ने यह भी तय किया है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के दो डोज के ट्रायल्स से जो शुरुआती डेटा में दो फुल-शॉट से जो नतीजे आए हैं, उन पर ही विचार किया जाएगा। 
 
प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर के. विजयराघवन के मुताबिक डॉ. वीके पॉल के नेतृत्व वाली नेशनल वैक्सीन कमेटी ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है कि किसे सबसे पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने विज्ञान मंत्रालय और द कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की एक मीटिंग में बताया कि 31 करोड़ लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें मार्च से मई के बीच में वैक्सीन लगाई जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »