29 Mar 2024, 18:14:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2020 3:36PM | Updated Date: Nov 30 2020 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी अभिनेत्री से दुष्कर्म के आरोप में मुंबई के वर्सोवा थाने में सीरियल से जुड़े एक निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार 26 वर्षीय अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मुंबई के अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म किया। 

आरोपी निर्देशक यश तिवारी और अभिनेत्री एक-दूसरे को दो वर्षों से जानते हैं। वर्सोवा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुयी है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि अभिनेत्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »