29 Mar 2024, 02:48:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐतिहासिक पल एक फ्रेम में अमिताभ तीन सुपरस्टार के साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:11PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने साउथ के तीन सुपरस्टार के साथ फोटो शेयर करते हुए उसे अपने और पत्नी जया बच्चन के लिए ऐतिहासिक पल बताया है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने एक तस्वीर अमिताभ ने शेयर की है। साथ ही इस तस्वीर में कैद मोमेंट को ऐतिहासिक पल भी कहा है। फोटो में अमिताभ, पत्नी जया बच्चन के अलावा साउथ के तीन सुपरस्टार्स के साथ खड़े हैं। ये तीनों सुपरस्टार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के तीन दिग्गजों के बेटे हैं।
 
इनमें तेलुगू सुपरस्टार अक्किनेनी नागेश्वर राव के सुपरस्टार बेटे नागार्जुन हैं। उनके अलावा कन्नड़ सुपरस्टार डॉ. राज कुमार के बेटे श­विराज कुमार हैं और तीसरे तमिल सुपरस्टार श­विाजी गणेशन के बेटे प्रभु है। इस पल को अमिताभ ने अपने और जया के लिए ऐतिहासिक बताया है। अमिताभ जल्द ही फिल्म ‘झुंड’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जो गरीब बच्चों को प्रेरित कर एक फुटबॉल टीम की शुरुआत करते हैं। फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मकार नागराज मंजुले कर रहे हैं। झुंड के अलावा अमिताभ बच्चन गुलाबो-सिताबो और चेहरे में भी नजर आने वाले हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »