29 Mar 2024, 21:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेत्री ने पहनी राम नाम की बिकनी, खड़ा हुआ बखेड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 11:08AM | Updated Date: Nov 14 2019 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वाणी कपूर इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारा में से एक हैं। हाल ही में वाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसे देखकर लोग भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। इस वक्त वह अपनी लेटेस्ट बिकिनी तस्वीरों के कारण चर्चा में हैं। बीते दिनों ही रिलीज़ हुई फिल्म वॉर से सुर्ख़ियों में आयीं बॉलीवुड की अभिनेत्री वानी कपूर की एक फोटो पर बवाल मच गया है। बिकनी पहनना किसी एक्ट्रेस के लिए आम बात है तो इसमें बखेड़ा खड़ा करने की क्या बात है। वाणी कपूर ने हाल ही में स्टाइलिश फोटोशूट करवाया है। तस्वीर में वाणी कपूर बिकनी में दिख रही हैं। अब आप कहेंगे बिकनी पहनना किसी एक्ट्रेस के लिए आम बात है इसमें बखेड़ा खड़ा करने जैसी क्या बात है। लेकिन वाणी ने जो बिकनी पहनी है उस पर हरे राम लिखा हुआ है। बस इसी बात पर उनके फैंस नाराज हो गए हैं। कई तरह की नसीहतें दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘कुछ तो शर्म करो भगवान राम का नाम लिखे हुए कपड़े पहन रखे हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा- मैंने आज तक किसी भी पिक पर कमेंट नहीं किया है। ना ही मैं आपको ट्रोल कर रहा हूं। लेकिन मैम प्लीज हमारे धर्म का इस तरह मजाक ना बनाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »