07 Jul 2025, 07:14:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। साउथ के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बिगिल' के 400 लोगों की क्रू टीम को सोने की अंगूठियां गिफ्ट की हैं। इस अंगूठी पर अंग्रेजी में फिल्म का नाम यानी BIGIL लिखा हुआ है। 13 अगस्त को फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया।
 
खबरों की मानें तो विजय ने फिल्म की टीम को शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें इस तोहफे को देने का फैसला किया। बता दें BIGIL अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते दिखने वाले हैं। विजय चंद्रशेखर ने 18 साल की उम्र में फिल्म में काम करना शुरू कर दिया था। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »