29 Mar 2024, 04:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान की बेटी यहां मना रही हैं छुट्टियां - सामने आईं खास तस्वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:07PM | Updated Date: Jul 22 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपने तीनों बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। ऐसे में अबराम और आर्यन दोनों भाईयों के साथ बेटी सुहाना खान की एक खूबसूरत तस्वीर गौरी खान ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीर को प्यारा सा कैप्शन देते हुए गौरी खान ने लिखा, 'माई थ्री लिटिल'. आपको बता दें कि किंग खान और गौरी के तीनों बच्चों की प्यारी सी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 
इसके साथ ही शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्रम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। मालदीप के इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है कि उन्हें मालदीप छोड़कर वापस जाने पर दुख हो रहे हैं। वो इस जगह को काफी मिस करने वाले हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान अपने बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ मालदीप में थे। कुछ दिन पहले शाहरुख औऱ उनके बच्चों की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाई दी थीं। अब उन्होंने एक विडियो शेयर किया है जिसमें उनकी छुट्टियों की एक झलक दिखाई पड़ रही है। अब शाहरुख की वाइफ गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यन, सुहाना और अबराम की तस्वीर शेयर की है। तीनों यॉट पर हैं और तस्वीर काफी प्यारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »