29 Mar 2024, 00:06:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी अदाकारी से शाहरुख ने जीत लिया था लोगों का दिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 1:06AM | Updated Date: Jun 26 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे 27 साल पूरे हो चुके हैं। आज ही के दिन शाहरुख की पहली फिल्म 'दीवाना' रिलीज हुई थी। ये शाहरुख की डेब्यू फिल्म थी। शाहरुख की डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में शाहरुख खान सेकंड लीड थे। उनके अपोजिट बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे। सेकंड लीड होने के बावजूद शाहरुख ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। इस मौके पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। फैंस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो शाहरुख के बॉलीवुड में 27 साल होने का जश्न मना रहे हैं। शाहरुख की पिछली दो-तीन फिल्में भले ही फ्लॉप रही हों लेकिन लोगों के बीच उनकी दीवानगी आज भी कायम है।  'दीवाना' को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था ।

आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले ये रोल अरमान कोहली को ऑफर हुआ था। जी हां, ये वही अरमान कोहली हैं जो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं। शो में अरमान की काजोल की बहन तनीषा के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। अरमान ने ये फिल्म साइन कर ली थी और शूटिंग का पहला शेड्यूल भी खत्म कर लिया था। लेकिन उनकी मेकर्स के साथ कुछ अनबन हो गई और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद फिल्म में शाहरुख की एंट्री हुई।

फिल्म में शाहरुख की एंट्री इंटरवल के बाद होती है। फर्स्ट हाफ में ऋषि कपूर और दिव्या भारती स्क्रीन पर छाए रहते हैं। ये दिव्या भारती की भी डेब्यू फिल्म थी। इससे पहले दिव्या कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म के लिए शाहरुख और दिव्या दोनों को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म का म्यूजिक भी जबरदस्त हिट हुआ था। फिल्म का म्यूजिक नदीम श्रवण ने दिया था। शाहरुख का फिल्म में डेब्यू सॉन्ग था- 'कोई ना कोई चाहिए..'। इस गाने को शाहरुख ने बाइक चलाते हुए शूट किया था। फिल्म के गानों को भी बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड नदीम श्रवण को लगातार तीसरी बार मिला था। 1990 में 'आशिकी', 1992 में  'साजन' और 1993 में 'दीवाना' के लिए उन्होंने फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »