04 May 2024, 02:44:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो को लेकर दर्ज की FIR, स्पोकपर्सन ने दी जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2024 3:24PM | Updated Date: Apr 22 2024 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई स्टार्स डीपफेक वीडियो ट्रेंड का शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना, आमिर खान और अब रणवीर सिंह का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाल ही में रणवीर सिंह को एक राजनीतिक पार्टी को प्रमोट करने वाला उनका डीपफेक वीडियो देखने को मिला था, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस मामले में रिएक्ट भी किया था। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी डीपफेक वीडियो को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराई है और साइबर क्राइम से आगे की जांच के लिए दर्ज की गई शिकायत पर एक्शन लेने के लिए रिक्वेस्ट की है। इसके पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हाल ही में एक फैशन शो के लिए कृति सेनन और रणवीर सिंह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ वाराणसी गए थे। उसी वक्त का उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस के बीच खूब बवाल देखने को मिला था। इन सबके बाद अब रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। रणवीर सिंह को इस डीपफेक वीडियो में एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।

रणवीर सिंह का एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा था। हालांकि वीडियो फेक है क्योंकि अभिनेता की ऑडियो से एआई की मदद से बदला गया है। इतना ही नहीं वीडियो में सुनाई दे रही आवाज भी रणवीर सिंह की नहीं थी। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए एक्टर की टीम ने लिखा है, 'हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिसने रणवीर सिंह के AI डीपफेक वीडियो को वायरल किया है।'

रणवीर सिंह से पहले आमिर खान का एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने वाला डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद एक्टर की टीम ने उस सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जिसने ये वीडियो पोस्ट की थी। इतना ही नहीं वीडियो की अच्छे से जांच करने की भी मांग की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »