27 Apr 2024, 13:11:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

14 साल बाद केरल पहुंचे थलापति विजय तो गाड़ी पर चढ़े एक्साइडेट फैंस, चूर-चूर हो गया कार का शीशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2024 5:07PM | Updated Date: Mar 19 2024 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय आज सुबह से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता की गाड़ी का शीशा टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल अभिनेता 14 साल बाद अपनी फिल्म  GOAT' (ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम) के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे। जैसे ही वो एयरपोर्ट पर पहुंचे वहां फैंस की लंबी कतारें लग गई। कुछ फैंस इतने उत्सुक हुए कि उनकी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए। इस वजह से एक्टर की गाड़ी का शीशा टूट गया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 

थलापति विजय के फैंस को जैसे ही पता चला कि वो केरल आ रहे हैं, वो खुशी से झूम उठे। इंटरनेट पर हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। साथ ही अभिनेता के दीदार के लिए भी एयरपोर्ट पर लंबी-लंबी लाइन लग गईं। इस दौरान फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्हें काबू करना तक मुश्किल हो गया। 

थलापति विजय के कुछ फैंस उन्हें देख इतने एक्साइटेड हो गए की कार के बोनट पर चढ़ गए। इसके बाद जैसे-तैसे अभिनेता को होटल ले जाएगा। मगर कार का शीशा टूट गया। साथ ही गाड़ी पर डेंट भी लगे दिखे। विजय की टूटी हुई गाड़ी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में पूरा दरवाजा खराब हुआ दिख रहा है। बता दें कि थलापति विजय को देखने के लिए बहुत ज्यादा तादाद में लोग पहुंचे थे। इसी वजह से रोड़ पूरी तरीके से जाम हो गया। फैंस को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया था, जो वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »