19 Apr 2024, 19:20:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री आम्रपाली दुबे सिल्वर स्क्रीन पर खेसारी लाल यादव के साथ आशिकी करती नजर आयेगी। 90 दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' किसे याद नहीं होगी। अब इसी टाइटल से बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्माता प्रदीप के शर्मा अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक एकाउंट से दी है। उन्होंने लिखा है कि वह जल्द ही भोजपुरी फिल्म 'आशिकी' लेकर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने भोजपुरी की यूट्यूब सेंसेशन आम्रपाली दुबे को साइन कर लिया। प्रदीप की इस फिल्म में खेसारीलाल यादव लीड रोल में हैं, जिनके अपोजिट  आम्रपाली दुबे नज़र आएंगी।
 
प्रदीप शर्मा ने बताया कि उनकी इस फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ही करेंगे, जो उनकी एक महत्वपूर्ण फिल्म लिट्टी चोखा भी कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग प्रयागराज में होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और हम इसी महीने पांच मार्च से फिल्म की शूटिंग में लगा जाएंगे।     गौरतलब है कि बाबा मोशन प्रा. लि. के बैनर तले बनकर तैयार बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्­पीड़ित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'लिट्टी चोखा' 09 अप्रैल को रिलीज होगी जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा और निर्देशक पराग पाटिल हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »