26 Apr 2024, 00:22:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

टाइगर श्रॉफ की तरह स्‍टंट करती दिखी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी, फैंन्‍स ने कहा लेडी टाइगर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2021 12:54PM | Updated Date: Feb 25 2021 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपना स्टंट वीडियो शेयर किया है। दिशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह शानदार स्टंट कर रही हैं। वीडियो में दिशा बैकफ्लिप, कार्टव्हील, फिलप्स और स्विगिंग स्टंट करते हुए नजर आ रही है। दिशा के स्टंट को देखकर उनके कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता टाइगर श्राफ भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, 'वाह! काश मैं ऐसा कर पाता। दिशा के इस वीडियो को देख उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। फैंस लगातार कमेंट करके दिशा के इस स्टंट की खूब तारीफ कर रहे हैं। दिशा पाटनी, सलमान खान अभिनीत फिल्म 'राधे' में काम करती नजर आयेंगी। सलमान और दिशा ने इससे पहले फिल्म 'भारत' में साथ काम किया है। 'राधे' इसी साल 2021 ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »